विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘एक डायन’ के सेट पर शुक्रवार को एक खास मेहमान बिन-बुलाए ही पहुंच गया। उसके पहुंचते ही सेट पर हड़कंप मच गया। दरअसल फिल्म सिटी में लगे सेट पर कहीं से एक चीता आ गया और अफरा-तफरी मच गई। बहुत देर तक हुए हंगामे के बाद फॉरेस्ट अफसरों ने चीते को काबू में किया। सेट पर मौजूदा सूत्र के मुताबिक ‘पहले तो चीते पर किसी की नजर ही नहीं गई।
चीता डायरेक्टर कन्नन अय्यर के बहुत करीब पहुंच गया था। कोंकणा सेन, कल्की और इमरान इस दिन शूटिंग नहीं कर रहे थे। चीते को सामने देख सब भाग गए।
सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद फॉरेस्ट अधिकारियों को फोन किया गया और उन्होंने आकर हालात संभाले। यह किस्सा जब इमरान को सुनाया तो उन्होंने मजाक में कहा ‘वह डायन से मिलने आया होगा!’
No comments:
Post a Comment