सूर्य पर शुक्र का ग्रहण खत्म हो गया है। अब ऐसा नजारा 105 साल बाद देखने को मिलेगा। इसे सदी की सबसे बड़ी खगोलीय घटना माना जा रहा है। भारत सहित पूरी दुनिया में लोगों ने इसका नजारा देखा। आसमान में बादलों के चलते कई जगहों पर इसे देखने में दिक्कत भी आई।
आज तड़के शुक्र ग्रह सूर्य और पृथ्वी के बीच आ गया। देश के कई तारामंडलों में इस घटना को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इस घटना को लाइव देखने की भी व्यवस्था की गई। नासा की वेबसाइट पर भी शुक्र के पारगमन की लाइव कवरेज दिखाई गई। इस घटना को लेकर लोग जबरदस्त उत्साहित रहे तो वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि शुक्र ग्रह से छन कर आने वाली रोशनी का क्या असर होगा?
सूर्य पर शुक्र के ग्रहण की यह खगोलीय घटना अद्भुत है क्योंकि आज अगर आपने नहीं देखा तो कभी नहीं देख पाएंगे। पिछली बार ऐसा नजारा 8 जून 2004 को दिखाई दिया था। शुक्र अपनी धुरी पर 243 दिनों में एक चक्कर पूरा करता है। अगला पारगमन 11 दिसंबर 2117 में होगा। इसके बाद दिसंबर 2125 और फिर 2246 में शुक्र पारगमन होगा।
भारत के अलावा यह घटना पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, उत्तर एशिया, पूर्वोत्तर चीन, कोरिया, जापान, पसिफिक महासागर, न्यू गुयाना, हवाई, रुस, अलास्का, उत्तर-पश्चिम कनाडा में दिखाई दी। सूर्योदय के साथ इसे खाड़ी, दुबई, सिंगापुर, मलेशिया एवं नेपाल में देखा गया।
Source: dainikbhaskar.com
9.jpg)
No comments:
Post a Comment